Wednesday 19 July 2023

2024 में होगा इंडिया बनाम एनडीए

Lok Sabha Election 2024 Will Be Between NDA Vs INDIA Opposition Leaders Said Chak De India UPA Name Change | NDA बनाम INDIA के बीच होगी लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई, विपक्षी नेताओं ने कहा- 'चक दे इंडिया

इंडिया की एक फुल फॉर्म है, जिसे इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस नाम दिया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए की जगह अब विपक्षी दलों के गुट को इंडिया कहा जाएगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आधिकारिक रूप से गुट का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरू में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। नेताओं की बात करें तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार से लेकर अरविंद केजरीवाल तक बैठक में मौजूद थे।


Friday 14 July 2023

उत्तराखंडं में अभी हालात और होंगें खराब, मौसम का सितम जारी

उत्तराखंडं में अभी हालात और होंगें खराब, मौसम का सितम जारी

उत्तराखंडं  राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने जारी की चेतावनी, स्कूल बंद  

विस्तृत समाचार पेज थ्री डिजिटल संस्करण पर 

https://page3news.in/epaper/dehradun/14_july/14_july_2023.html

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। नेशनल हाईवे से लेकर सड़क मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद है। 

भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश  तक में गंगा की जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, ऊपरी इलाकों की बात करें तो मूसलाधार बारिश के चलते घर से लेकर सेब के बगीचे सब पानी में बह गए हैं। भारी बारिश का ये दौर अभी थमने वाला नहीं है।

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को सभी सरकारी, निजी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। गुरूवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए। 

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। इस बार छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी को भी अवकाश दिया गया है।

 उच्च स्तर से निर्देश के बाद दोपहर ही राज्यस्तरीय आपातकालीन कंट्रोल रूम के डयूटी अफसर अजीत सिंह ने सभी डीएम और जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन केंद्रों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए थे।



Thursday 13 July 2023

आसमान से बरस रही ‘आफत’ दिल्ली से हिमाचल तक जलप्रलय



नई दिल्ली। देश भर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और

उत्तराखंड में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। बांधों और जलाशयों में पानी खतरे के निशान के करीब है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है।

विस्तृत समाचार पेज थ्री डिजिटल संस्करण पर पढ़ें 

                                      https://page3news.in/epaper/dehradun/13_july/13_july_2023.html




Wednesday 12 July 2023

लगातार बारिश से राज्य की नदियां उफान पर पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह हो रहा है भूस्खलन

Rain in Uttarakhand लगातार बारिश से राज्य की नदियां उफान पर हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात; घुटनों तक पानी में चलकर पहुंच रहे कांवड़िए - Rain in Uttarakhand river water level increase flood like situation in haridwar kanwar yatra 2023 devotee faces problem
https://page3news.in/epaper/dehradun/12_july/12_july_2023.html

You May Like This

loading...

Popular Posts